केसला। जनपद पंचायत केसला में कार्यरत सहायक ग्रेड-03 श्री जवाहरलाल मारण की सेवा निवृत्ति का कार्यक्रम आज 31 जुलाई 2025 को हुआ। श्री मारण सन् 1990 से इस कार्यालय में पदस्थ रहे और उनका कार्यकाल संतोषजनक एवं अनुकरणीय रहा।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमन खातरकर सहित जनपद के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सभी ने श्री मारण के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।








