विधायक के साथ खेल मंत्री से मिले जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी
इटारसी। मप्र की खेल मंत्री यशोधराराजे सिंधिया (Yashodhararaje Scindia) ने इटारसी (Itarsi) में एस्ट्रोटर्फ (Astroturf) के लिए आने वाले सत्र में बजट स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
आज विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma) और मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा (Piyush Sharma) के साथ हॉकी होशंगाबाद के पदाधिकारियों ने खेलमंत्री यशोधराराजे सिंधिया से मुलाकात की और उनको इटारसी के हॉकी खिलाड़ियों की स्थिति से अवगत कराया। खेल मंत्री को बताया कि इटारसी के खिलाड़ी पूर्व में भी मप्र हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण ले चुके हैं और अभी भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। यदि यहां एस्ट्रोटर्फ मिल जाएगा तो यहां के बच्चे तेजी से अपने खेल का विकास कर सकेंगे।
खेलमंत्री ने आने वाले समय में गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। आज मुलाकात के दौरान पदाधिकारी प्रशांत जैन (Prashant Jain), जयराज सिंह भानु (Jairaj Singh Bhanu), शिरीष कोठारी (Shirish Kothari), कन्हैया गुरयानी(Kanhaiya Guryani), सर्वजीत सिंह सैनी (Sarvjit Singh Saini) मौजूद रहे।








