इटारसी। नाला मोहल्ला में एक युवक के साथ तीन युवकों ने अड़ीबाजी करके मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना नाला मोहल्ला में मनोज अहिरवार के घर के सामने हुई है।
पुलिस के अनुसार नाला मोहल्ला निवासी शाहरुख खान, अल्ताफ खान, अजय तीनों नाला मोहल्ला निवासी ने अड़ीबाजी कर फरियादी दीपक प्रजापति पिता मिहीलाल प्रजापति 31 वर्ष निवासी, मुरारी की दुकान के पास, के साथ धारदार हथियार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।







