शुक्रवार, जुलाई 5, 2024

LATEST NEWS

Train Info

प्लास्टिक मुक्त रेल परिसर बनाने चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल में विविध कार्यक्रम होंगे
  • डीजल लोको शेड इटारसी में पौधारोपण गतिविधियां होंगी
  • विद्युत लोको शेड इटारसी में नुक्कड़ नाटक का मंचन होगा

इटारसी। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के मौके पर कल 05 जून को रेल मंडल भोपाल (Railway Division Bhopal) में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस मौके पर इटारसी डीजल शेड (Itarsi Diesel Shed) में पौधरोपण और विद्युत लोको शेड (Electric Loco Shed) में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण के प्रति जागरूकता संबंधी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ( Saurabh Bandopadhyay) के मार्गदर्शन में पूरे भोपाल मंडल में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण हितैषी विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस वर्ष ‘सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें नाÓ का नारा दिया गया है।
इसी कड़ी में भोपाल स्टेशन पर प्रात: 10.30 बजे मंडल अपर मण्डल रेल प्रबंधक अन्य अधिकारियों के साथ यात्रियों को कपड़े का थैला वितरित कर प्लास्टिक मुक्त रेल परिसर बनाने जागरूकता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा पौधरोपण भी किया जाएगा।

इसके अलावा मंडल में विभिन्न स्टेशनों/रेलवे कालोनियों में पर्यावरण जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मिशन लाइफ के तहत मंडल के स्टेशनों पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता संबंधी बैनर/पोस्टर प्रदर्शित किये गए हैं।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!