- नशामुक्त नर्मदापुरम, खुशहाल नर्मदापुरम पर शॉर्ट रील बनाने वाले विजेताओं को मिलेगा सम्मान
नर्मदापुरम। 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर युवा, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को मद्यपान, मादक पदार्थों एवं नशीले द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराकर जागरूकता लाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 26 जून 2025 को दोपहर 02 बजे से शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नर्मदापुरम के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
शॉर्ट रील प्रतियोगिता भी की जाएगी
कार्यक्रम की थीम नशामुक्त नर्मदापुरम, खुशहाल नर्मदापुरम निर्धारित की गई है। इस अवसर पर आमजन से भी रचनात्मक सहभागिता हेतु शॉर्ट रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतिभागी इस थीम पर शॉर्ट रील तैयार कर आज 25 जून 2025 को शाम 07 बजे तक गूगल फॉर्म लिंक द्धह्लह्लश्चह्य://द्घशह्म्द्वह्य.द्दद्यद्ग/९ह्मर््ं1श्च॥४द्ग६४ह्म्द्मञ्जड्ढ१९ पर अपलोड कर सकते हैं। प्रतियोगिता में चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित कर प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।









