इटारसी। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक अवस्थी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशन में इटारसी न्यायालय से आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार एवं आयुष्मान कार्ड का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य जन जागरूकता रैली बाइक रैली का आयोजन एवं संचालन किया जा रहा है।
यह रैली न्यायालय परिसर इटारसी से प्रारंभ होकर शासकीय चिकित्सालय इटारसी तक निकाली जाएगी इस रैली का शुभारंभ 3 मार्च 2021 को सुबह 10 बजे न्यायालय परिसर में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री सविता जरिया झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन एवं शुभारंभ करेंगी इस जन जागरूकता रैली में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, अधिवक्ता संघ एवं अन्य न्यायिक कर्मचारी का भाग लेकर इस रैली को जन जागरूकता के तहत सफल बनाएंगे। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक कर्मचारी अमन बर्मन के माध्यम से दी गई है।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जागरूकता रैली कल

Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







