इटारसी। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना इटारसी के अंतर्गत सेक्टर 4, वार्ड 19-20, केंद्र 137 में सामूहिक गोद भराई एवं हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला के मार्गदर्शन और अटल बाल पालक श्रीमती रीना तिवारी व श्रीमती राखी दुबे के विशेष सहयोग से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वार्ड पार्षद श्रीमती गीता पटेल उपस्थिति रही। इस अवसर पर शासकीय चिकित्सक डॉ. कुलदीप राजपूत ने गर्भवती माताओं को प्रथम 1000 दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ शिशु को जन्म देकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती है। दिल्ली से आए लालन-पालन टीम के हर्षिता यादव और आदर्श श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य संबंधी प्रेरणादायक वीडियो दिखाए और हितग्राहियों से विस्तार से चर्चा की।
योजनाओं की दी जानकारी
परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला ने विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अंत में अतिथियों ने गर्भवती माताओं को आने वाले शिशु के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वार्ड की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।









