इटारसी। भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य बौद्धिक संगोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य श्रीमती नीता राजपूत के संरक्षण में गणित विभाग, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
प्रमुख व्याख्यान और विशेषज्ञ विचार
प्राचार्य श्रीमती नीता राजपूत ने अपने संबोधन में दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता और विद्यार्थियों के मानसिक विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज विभागाध्यक्ष, गणित ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन संघर्ष और उनकी अद्भुत मेधा से परिचय कराया। साथ ही, रामानुजन द्वारा दिए गए जटिल समीकरणों को सरल रूप में समझाया।
डॉ. सौरभ तिवारी भारद्वाज ने भारत के प्राचीन गौरव और महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के योगदान पर विस्तृत व्याख्यान दिया। डॉ. सतीश ठाकरे ने भारतीय ज्ञान परंपरा के परिप्रेक्ष्य में गणित के दार्शनिक और व्यावहारिक स्वरूप की व्याख्या की। डॉ. हिमांशु चौरसिया ने विज्ञान के क्षेत्र में गणित की अनिवार्यता बताते हुए भौतिक शास्त्र में गणित की भूमिका विषय पर अपने विचार रखे।
संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर श्रीमती कामधेनु पटोदिया, सुश्री जोशलिन कुजूर, डॉ. राधा आशीष पांडे, श्रीमती संध्या उपाध्याय, डॉ. धीरज गुप्ता, सतीश पाली, डॉ. महेन्द्र सिंह, आयुष कुमार सादराम, डॉ. प्रवीण कुशवाह, नीरज बिदुआ, श्रीमती रेखा बिदुआ, सुश्री तनिषा साहू, राकेश अहिरवार एवं श्रीमती शकुन भलावी शामिल थे।









