इटारसी। स्वास्थ्य विभाग के सभापति राकेश जाधव ने शुक्रवार को सिंधी कॉलोनी स्थित मूर्ति स्थापना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्ड जमादारों को निर्देश दिए कि आगामी नवरात्र पर्व से पूर्व शहर के सभी पंडालों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।
जाधव ने कहा कि दशहरे तक प्रतिदिन पंडालों के आसपास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही रविवार दोपहर बाजार क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि अभियान में सहयोग करें ताकि स्वच्छता व्यवस्था बाधित न हो।निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रभारी मयंक अरोरा, संतोष तिवारी, कमलकांत बड़गोती, जगदीश पटेल तथा समिति सदस्य निखिल चेलानी मौजूद रहे।









