---Advertisement---

विवाद विहीन ग्राम होना बड़ी उपलब्धि है : भदौरिया

By
On:
Follow Us

इटारसी। विवाद विहीन ग्राम होनाबड़ी उपलब्धि है, इससे दर्शित होता है कि इस गांव में कितना भाईचारा है तथा इस भाईचारे की भावना के लिए में सभी ग्रामवासियों को साधुवाद देता हूं। उक्त विचार तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष हर्ष भदौरिया (Harsh Bhadauria) प्रथम जिला न्यायाधीश ने ग्राम केसलाखुर्द (Village Keslakhurd) में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि आज के समय में महत्वाकांक्षा इतनी बढ़ गई है कि छोटी-छोटी बात पर विवाद हो जाते हैं, जो थाने और न्यायालय तक पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति में इस गांव में कोई विवाद नहीं होना राम राज्य की कल्पना को साकार करता है। उन्होंने अपने संबोधन में चैक बाउस संबंधी विवादों एवं मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) की जानकारी ग्रामवासियों को दी। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के सचिव पारस जैन (Paras Jain) एवं विधिक सेवा सदस्य जिनेन्द्र कुमार जैन (Jinendra Kumar Jain) ने अपने विचार व्यक्त किये।

संचालन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संतोष गुरयानी (Santosh Gurayani) ने एवं आभार समर सिंह तोमर (Samar Singh Tomar) ने किया। इस अवसर पर गुरु प्रशांत तोमर (Guru Prashant Tomar) अधिवक्ता मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, वरिष्ठ अधिवक्ता रघुराज सिंह बघेल (Raghuraj Singh Baghel), अधिवक्ता संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) सहित बड़़ी तादाद में ग्रामवासी उपस्थित थे। विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदशन में किया गया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.