इटारसी। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, इटारसी में 20 नवंबर 2025 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्वपूर्ण विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार का उद्देश्य अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को एसआई की नवीनतम तकनीकों और उससे जुड़ी डिजिटल सुरक्षा के बारे में जानकारी देना था। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट से विशेषज्ञ रहे मौजूद सेमिनार का आयोजन प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के विशेषज्ञों द्वारा किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर मो. बसीम खान एवं एडमिशन ऑफिसर शुभम राजपूत ने छात्रों को एआई के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और उनका ज्ञानवर्धन किया। सेमिनार में अंतिम वर्ष के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डिजिटल पासवर्ड सुरक्षा पर विशेष जोर
विशेष रूप से, विशेषज्ञों ने छात्रों को अपने डिजिटल पासवड्र्स को सुरक्षित बनाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, उन्हें एक उपयोगी लिंक भी प्रदान की गई, जिसके माध्यम से वे यह पता लगा सकते हैं कि उनके वर्तमान पासवर्ड को क्रैक करने में कितना समय लग सकता है। यह जानकारी छात्रों को मजबूत और जटिल पासवर्ड बनाने के लिए प्रेरित करेगी।
इस दौरान संस्था के प्राचार्य आरके चोलकर, शैक्षणिक प्रमुख श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी और विभिन्न विभागों के अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद थे, जिनमें पल्लवी नरवरे, विकास सिद्धू, अंकित मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह राजपूत, प्रवेश चौरे, निखिल विजयवार, प्रबल गौर, श्रीमती पल्लवी शर्मा, शिवांगी मालवीय, सोनिया अग्रवाल, श्रीमती हेमलता शुक्ला, लखनलाल कोरी, श्रीमती इति महालहा, श्रीमती अनीता वर्मा, नेहा केदारे, नैनी पटेल, आशीष चौरे, निलेश गौर और हरिओम नरवरे शामिल थे। महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे सेमिनार छात्रों को तकनीकी रूप से अद्यतन रखने और उनके भविष्य के करियर के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करने में सहायक होते हैं।









