बुधवार, जुलाई 3, 2024

LATEST NEWS

Train Info

भारत जोड़ो न्याय यात्रा ‘स्टिकर अभियान’ प्रारंभ

इटारसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने मणिपुर (Manipur) से भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) की शुरुआत की है। इस यात्रा के माध्यम से देश के महत्वपूर्ण विषयों महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, देश की आंतरिक सुरक्षा, आम नागरिकों से जुड़े विषयों को उठाया जाएगा। इसी संबंध में इटारसी (Itarsi) में जयस्तंभ चौक (Jaistambh Chowk) से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टीकर वितरण, कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी एवं न्याय यात्रा के स्टीकर शहरवासियों के मोटरसाइकिल, कार और दुकानों मे चिपकाये, उनसे इस यात्रा के संबंध में चर्चा की गयी, एवं यात्रा की सफलता के लिए सभी के साथ और विश्वास को बनाये रखने का आग्रह किया।

संचालयन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी (Gufran Ansari) ने किया। कार्यक्रम मं कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शंकर परदेसी, जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम शंकर सोनकर, जिला युवा कांग्रेस महासचिव सागर सेन, जिला युवक कांग्रेस महासचिव विजय साजवानी, जिला सचिव यूथ कांग्रेस नईम परवेज, जिला कांग्रेस के महामंत्री अनिल सोनकिया, युवक कांग्रेस के विधानसभा सचिव दिव्यजोत सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस जावेद शेख, सतवीर सिंह, पिंकी शर्मा, विक्की तिवारी, गौतम अहिरवार, शेर खान, मन्नान बबलू, असलम, अफसर बाबा, विवेक जिंझोरे, अरशद, सौरभ, तौकीर आदि साथी उपस्थित हुए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!