---Advertisement---

भारतीय जनता पार्टी ने चलाया जन जागरण अभियान

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी इटारसी मंडल (Bhartiya janta party itarsi mandal) ने आज व्यास कॉलोनी एरिया में जन जागरण अभियान (Jan Jagran Abhiyan) चलाया। इस जन जागरण अभियान का उद्देश्य देश के करोड़ों श्रमिकों के हित में श्रम कानून लागू होना एवं इस ऐतिहासिक विधेयक की जानकारी श्रमिको तक पहुचाना था।
नगर मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन (City Board President Dr. Neeraj Jain) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में देश के करोड़ो श्रमिको के हित में श्रम कानून से संबंधित तीन ऐतिहासिक विधेयक पारित होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नई श्रम संहिताओं में 50 करोड़ से अधिक संगठित, असंगठित तथा स्व नियोजित कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी सामाजिक सुरक्षा ,स्वास्थ्य ,रोजगार के अवसर आदि का प्रावधान किया गया है। इस विधेयक के लागू होने से देश का श्रमिक वर्ग आत्मनिर्भर बनेगा।

इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, कल्पेश अग्रवाल (Kalpesh Agrawal), पंकज चौरे (Pankaj Choure), नगर महामंत्री ऋषि दुबे (Municipal Minister Rishi Dubey), मुकेशचंद्र मैना, आशीष मालवीय, रंजीत चावला, गौरीशंकर चौरे, अनिल गेलानी,वीरेंद्र मथुरिया, अमित जैन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी तारतम्य में कल 02 नवंबर को सुबह 9 बजे इटारसी में बड़ा मंदिर से इस जन जागरण अभियान की शुरुआत की जायेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.