---Advertisement---

स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे ‘भाऊ’ धर्मदास मिहानी, नम आंखों से शहर ने दी विदाई

By
On:
Follow Us

इटारसी। नगर के समाजसेवी धर्मदास मिहानी भाऊ की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। फ्रेन्ड्स स्कूल के मैदान में आयोजित इस सभा में हजारों लोगों ने अपने प्रिय मार्गदर्शक को अश्रुपूरित विदाई दी। किसी के लिए वे धरमू भैया थे, तो किसी के लिए स्नेह और आत्मीयता की प्रतिमूर्ति भाऊ।

जीवंत छवि और गहरा खालीपन

मैदान पर शाम से ही लोगों का आगमन शुरू हो गया था। मंच पर लगी भाऊ की मुस्कुराती हुई विशाल प्रतिमा इतनी जीवंत थी कि मानो वे अभी बोल पड़ेंगे। उनकी चिर-परिचित मुस्कान वहां मौजूद शोकाकुल जनसमूह को ढांढस बंधाती प्रतीत हो रही थी। उपस्थित हर व्यक्ति के हृदय में अपने प्रिय नेता को खोने का दुख साफ झलक रहा था।

वक्ताओं ने दी भावांजलि

श्रद्धांजलि सभा में शहर और प्रदेश के प्रमुख व्यक्तित्वों ने भाऊ के साथ बिताए पलों को साझा किया।

  • भगवान दास सबनानी विधायक, भोपाल ने भाऊ को एक देव पुरुष बताते हुए कहा कि समाज के प्रति उनकी चिंता और भोपाल प्रवास के दौरान उनका अपनत्व भरा व्यवहार कभी भुलाया नहीं जा सकता।
  • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष/विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने पहुंचकर भाऊ को पुष्पांजलि अर्पित की ओर समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया, उन्हें समाज का एक अच्छा हितचिंतक, जनहितैषी बताया।
  • राज्य सभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि एक सच्चे समाजसेवी की पहचान यही है कि उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने, अपने मन के भाव प्रकट करने बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्र हुए हैं।
  • नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए श्री धर्मदास मिहानी ने अच्छे और जनहित के मुद्दों पर हमेशा सहयोग दिया है। वे अपने वार्ड के विकास के लिए, व्यापारिक हितों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे, आज एक सच्चा जनसेवक हमसे बिछुड़ गया है, परिषद में उनकी कमी हमेशा खलेगी।
  • पीयूष शर्मा अध्यक्ष, मप्र तैराकी संघ ने कहा कि भाऊ भले ही वार्ड पार्षद थे, लेकिन उनकी सोच पूरे शहर के विकास और जनसेवा के प्रति रहती थी। वे हर व्यक्ति के सुख-दुख के साथी थे।
  • प्रमोद पगारे अध्यक्ष, पत्रकार संघ ने मिहानी परिवार से अपील की कि भाऊ की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए शहर में कोई स्थायी सेवा कार्य संचालित किया जाना चाहिए।

समाज और प्रशासन का नमन

कार्यक्रम का संचालन राहुल चेलानी ने किया, जिन्होंने सिंधी समाज गुरुद्वारा ट्रस्ट सागर के शोक संदेश का वाचन भी किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, अधिवक्ता रमेश साहू, सिंधी समाज के होशंगाबाद ग्वालटोली अध्यक्ष राम नवलानी, अशोक वाधवानी, झूलण सेवा समिति संरक्षक गोपाल सिद्धवानी, भारतीय सिंधु विकास समिति के संरक्षक मनोहर सुंदरानी, पूज्य पंचायत सिंधी समाज के संरक्षक मोहनलाल चेलानी, कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश नवलानी, होशंगाबाद के पत्रकार राजू जमानानी, व्यापार संघ अध्यक्ष राजकुमार खंडेलवाल और सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रतीक था कि धर्मदास मिहानी ने अपने जीवन में राजनीति से ऊपर उठकर लोगों के दिलों में स्थान बनाया था। उनकी निस्वार्थ सेवा और स्नेह नगर की स्मृतियों में हमेशा बना रहेगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.