इटारसी। नगर के वार्ड 22 में विधायक निधि 5.90 लाख रुपए से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगरपालिका की पार्षद सभापति जल श्रीमती गीता पटेल, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, भाजपा महामंत्री शैलेन्द्र दुबे, मनीष सोलंकी, विनय, पंकज दीवान, आनंद मोहन दुबे, श्याम दुबे, निशा दुबे, प्रीति पांडे, डब्लू यादव, निक्की सराठे, मनमोहन कुमार तथा बसंत दुबे उपस्थित रहे।
इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।









