इटारसी। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने वार्ड क्रमांक 19 में लगभग 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5 सड़कों एवं नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर पार्षद राहुल प्रधान, विश्वनाथ सिंघल, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, योगेंद्र सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा, जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। वार्ड 19 में सड़कों के निर्माण से लोगों को आवाजाही में आसानी होगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। हमारी सरकार जनहित के कार्यों में निरंतर तत्पर है।
नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा, नगर पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास लगातार जारी है। वार्ड 19 में बनी ये नई सड़कें आमजन को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करेंगी। हमारा लक्ष्य है कि हर वार्ड में संतुलित और समान रूप से विकास कार्य हों।









