इटारसी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज और अपोलो सेज हॉस्पिटल्स, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में 5 अक्टूबर 2025, रविवार को इटारसी में एक विशाल नि:शुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में भोपाल के प्रसिद्ध और अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर 5 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री पूज्य पंचायत सिंधी धर्मशाला (संत कंवर राम सिंधु भवन), सिंधी कॉलोनी, गली नंबर-4, इटारसी में लगेगा।
ये नि:शुल्क सेवाएं मिलेंगी शिविर में
वाइटल चैकअप, ब्लड प्रेशर जांच, रैंडम ब्लड शुगर जांच, जरूरत होने पर ईसीजी जांच, बीएमडी टेस्ट (हड्डी घनत्व परीक्षण)। शिविर में अपोलो सेज अस्पताल भोपाल के आधा दर्जन से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर विभिन्न बीमारियों पर परामर्श देंगे। इनमें डॉ. नित्य पाण्डेय हृदय रोग, डॉ. सुदीप देवानी जनरल मेडिसिन, डॉ. दीपक केसवानी क्रिटिकल केयर, डॉ. सुमन केसवानी यूरोलॉजी, डॉ. गीता मालवीय प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. आंचलिका राठौर पल्मोनोलॉजी, डॉ. खुशबू खुशलानी पल्मोनोलॉजी, डॉ. क्षमा मिश्रा प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ। इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने के लिए क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त करें।








