इटारसी। फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण, युवा मामले और खेल मंत्रालय और जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के सहयोग से इटारसी में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 सितंबर 2025, रविवार को होगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें सक्रिय जीवन शैली अपनानेप्रोत्साहित करना है। ‘आइए नमो फिट इंडिया से जुड़ें’ और ‘संडेसनसाइकिल’ जैसे नारों के साथ, यह रैली एक जन आंदोलन का रूप ले रही है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
- टी-शर्ट : पहले 100 प्रतिभागियों को नि:शुल्क टी-शर्ट दी जाएगी।
- रिफ्रेशमेंट : रैली के दौरान और बाद में प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था रहेगी।
- जुम्बा डांस : ऊर्जावान ज़ुम्बा डांस सेशन के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया जाएगा।
- एक्शन फोटोग्राफ : पेशेवर फोटोग्राफर पूरे कार्यक्रम को कवर करेंगे ताकि लोग अपनी भागीदारी को यादगार बना सकें।
- नि:शुल्क चिकित्सा जांच : प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच और मेडिकल सहायता उपलब्ध रहेगी।
इस कार्यक्रम को जिला साइक्लिंग एसोसिएशन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का समर्थन प्राप्त है। अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक व्यक्ति दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और सोशल मीडिया पर usbdca_official को फॉलो कर सकते हैं।









