इटारसी। आगामी त्यौहारों और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रीवा और मुंबई के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। भोपाल मंडल के अंतर्गत यह ट्रेन इटारसी स्टेशन होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन दोनों दिशाओं से 2-2 फेरे (ट्रिप) लगाएगी।
ट्रेन की समय-सारणी और तिथि
गाड़ी संख्या 02187 (रीवा से मुंबई): 01 जनवरी 2026 और 08 जनवरी 2026 गुरुवार को रीवा से दोपहर 15:50 बजे प्रस्थान, कर इटारसी आगमन रात 23:20 बजे इटारसी आएगी और अगले दिन दोपहर 12:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02188 (मुंबई से रीवा) : 02 जनवरी 2026 और 09 जनवरी 2026 शुक्रवार को मुंबई से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान, इटारसी आगमन अगले दिन रात 01:15 बजे तथा सुबह 09:45 बजे रीवा पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं से इन प्रमुख स्टेशनों सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक, कल्याण और दादर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं जिनमें 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 01 वातानुकूलित टू टियर, 04 वातानुकूलित थ्री टियर, 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी 02 एसएलआर गार्ड ब्रेक वैन रहेंगे।






