इटारसी। थाना पथरोटा पुलिस ने खेत से इलेक्ट्रिक झटका मशीन और बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया पूरा माल भी बरामद कर लिया है।
यह था मामला
27 सितंबर 2025 को फरियादी विपिन गालर 40 वर्ष, निवासी पटेल मोहल्ला पथरौटा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत से कोई अज्ञात व्यक्ति 10,000 कीमत की एक इलेक्ट्रिक झटका मशीन और बैटरी चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पथरोटा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी वीरेन्द मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पथरौटा द्वारा तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने अज्ञात आरोपी और चोरी गए माल की तलाश में मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश उर्फ राजा पिता स्व. दिलीप धुर्वे 24 वर्ष, निवासी सदर बैतूल को धर दबोचा।
चोरी गया पूरा माल बरामद
आरोपी राजेश उर्फ राजा की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई इलेक्ट्रिक झटका मशीन और बैटरी, जिसकी कुल कीमत 10,000 है, को बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी पथरोटा उप निरीक्षक संजीव पवार, प्रधान आरक्षक हरिशंकर अहिरवार, वरिष्ठ आरक्षक नीतेश दंवडे, आरक्षक धीरज राठौर, आरक्षक मनोज डोंगरे, आरक्षक आकाश बारस्कर और सायबर सेल से आरक्षक दीपेश सोलंकी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।









