इटारसी। आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के सामने एवं टीसी आफिस में किया।
इस अवसर पर सीटीआई एचएन मेहरा, एसीटीआई प्रीतम तिवारी, महेश लिंगायत, आनंद पूर्णिमा, यशवंती चंदेले, हरिशंकर त्रिपाठी, मनोज मालवीय, कैलाश एवं सभी वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने तिलक कर फूल माला अर्पित कर मिठाई बांटकर डॉ. अंबेडकर का जन्म दिन मनाया।









