इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इटारसी कार्यालय में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक अठोत्रा, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, शैलेंद्र दुबे, मेहरबान सिंह चौहान बिट्टू वोहरा, हैप्पी भाटिया, शुभम सिंह राठौड़, संजीव हुरा सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम बूथ क्रमांक-211 पर आयोजित हुआ। नगर भाजपा अध्यक्ष राहुल चौरे ने बताया कि इस अवसर पर समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन किया।
बूथ-174 पर कार्यक्रम हुए
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रैदास नगर, वार्ड 12, में वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर तिलक कर, दीप प्रज्वलित कर उन्हें पुष्पांजलि प्रदान की। श्री उपाध्याय के संघर्ष पूर्ण जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त कैलाश रायकवार, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ-सेल के नगर अध्यक्ष नीरज चौरे, शक्ति केंद्र-01 के प्रभारी मनोज पोपली, संयुक्त व्यापार महासंघ इटारसी के सह-मंत्री विजय अग्रवाल, भाजपा नेता आतिश सेन, बालबिहारी मालवीय, गणेश राय, सोशल मीडिया विभाग संयोजक मयूर मालवीय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।