कुपोषण के विरुद्ध स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा हेतु भाजपा प्रतिबद्ध

Post by: Poonam Soni

होशंगाबाद। कुपोषण को दूर करने और पोषण आहार के प्रति जनता की जागरूक करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार 8 से 14 जनवरी 2022 को स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा (Healthy boy girl competition) का आयोजन कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल (BJP District President Madhavdas Agrawal) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय पोषण मिशन (National Nutrition Mission) की शुरूआत की थी तथा ‘मन की बात के माध्यम से उनके द्वारा कुपोषण के विरूद्ध एक प्रभावी लड़ाई का आह्वान किया है। इसी संदर्भ में बच्चों में पोषण के महत्व को बताते हुये कुपोषण के उन्मूलन के उद्देश्य से केन्द्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 08 जनवरी, 2022 से 14 जनवरी, 2022 तक स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का देश में आयोजन किया जा रहा है।
यह अभियान एक जन आन्दोलन बने जिसमें शासन के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के लोगों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो इस उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक इस अभियान को सफल बनाने और बच्चों में पोषण के महत्व का प्रसार करते हुये कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम की सफलता हेतु जिला एवं मंडल स्तर पर समिति का गठन होना है। इस कार्यकम के समन्वय हेतु जिला स्तर पर वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के व्यक्तियों की एक समिति गठित की गई है।

ये हैं समिति में शामिल
प्रीति शुक्ला जिला महामंत्री प्रभारी, ज्योति चौरे जिला मंत्री सह प्रभारी, अभिषेक तिवारी जिला आईटी प्रभारी, हेमा पुरोहित, ललिता पुरविया, अनिल बारोलिया, गिरधर मल्ल, ज्योति मालवीय, डॉ विक्रम रघुवंशी, देवेंद्र चौरे, विशाल गोलानी, कीर्ति वर्मा, जितेंद्र परसाई, प्रेमदास भरोसे समिति सदस्य।

मण्डल स्तर पर भी इसी प्रकार समिति का गठन किया जाना है। विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हेतु जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने आज सभी जिला समिति सदस्यों सहित समस्त 22 मंडल अध्यक्षों को एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक के माध्यम से संबोधित किया। जिसमें पार्टी के इस अभियान की संपूर्ण जानकारी देते हुये इसे सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोनू दीक्षित एवं नर्मदापुर मंत्री पीयूष गुप्ता के पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर बैठक का समापन किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!