इटारसी। आज भारतीय जनता पार्टी इटारसी (BJP, Itarsi) एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इटारसी के कोविड-19 टीकाकरण जन जागरण अभियान के तहत सहायता केंद्र के माध्यम से वृद्घ एवं आमजन की सहायता केन्द्र पर उपलब्ध होकर की और वृद्धजनों एवं बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों वैक्सीनेशन कराया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सहायता केंद्र पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री राहुल चौर, युवा मोर्चा महामंत्री गोपाल शर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप रैकवार, भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रतीक शुक्ला, भाजपा कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी, उपाध्यक्ष सौरभ मेहरा, आईटी सेल प्रभारी शुभम ठाकुर, कमलेश राजवंशी, युवा मोर्चा साथी अनमोल डागर, रोहित वेशकर, मनीष यादव, बेअंत सिंह बंजारा, शैलेश योना उपस्थित रहे।
कोविड टीकाकरण में बुजुर्गों की सेवा में लीन भाजपायी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







