---Advertisement---
City Center
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

भाजपा इटारसी व पुरानी इटारसी नगर मंडल ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया

By
On:
Follow Us

इटारसी। भाजपा नगर मंडल इटारसी (BJP Nagar Mandal Itarsi) ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Vibhishika Memorial Day) यहां पत्रकार भवन (Patrakar Bhavan) में मनाया। अध्यक्ष जोगिंदर सिंह (Joginder Singh) ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंधी समाज के वरिष्ठ जोतू मल बजाज (Jotu Mal Bajaj), पूर्व अध्यक्ष सिंधी पंचायत मोहनलाल चेलानी (Mohanlal Chellani) का शाल, श्रीफल फूल मालाओं से सम्मान किया एवं विभाजन विभीषिका 14 अगस्त की पुरानी स्मृति सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अतिथि द्वारा सुनाई गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, भाजपा वरिष्ठ नेता स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रदेश सह संयोजक संदेश पुरोहित, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक हरिनारायण अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक अठोत्रा, वरिष्ठ नेता प्रमोद पगारे, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू बकोरिया, महामंत्री मोहित सिंह मैना, पुरानी इटारसी महामंत्री गोविंद महतो, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति भदौरिया, पुरानी इटारसी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक मालवीय,भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवान दास पप्पू पटेल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जिम्मी केथवास, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक निर्मल, पुरानी इटारसी युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ चौधरी,भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक अजय मंझरिया, कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री राहुल चौरे एवं आभार पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो ने किया।

भाजपा नगर युवा मोर्चा एवं पुरानी इटारसी युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जो पत्रकार भवन से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक तक निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा एवं भाजपा का कमल का झंडा लेकर रैली का आयोजन किया गया, एवं भारत माता एवं वंदे मातरम के नारे जोर-जोर से लगाए गए, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं महिला शक्ति व कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.