---Advertisement---

एप्रोच सड़क की मांग पर भाजपा विधायक ने दिया धरना, आश्वासन के बाद चक्काजाम हटा

By
On:
Follow Us

इटारसी। विधानसभा सोहागपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ फोरलेन पर एप्रोच सड़क की मांग को लेकर धरना दिया। धरना स्थल पर विधायक के आने के पूर्व उनके समर्थकों ने ग्राम सनखेड़ा के पास फोरलेन पर चक्काजाम भी किया। एनएचएआई के अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।

सोहागपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सनखेड़ा फोरलेन पर ग्रामीणों के आवगमन के लिये एप्रोच सड़क नहीं होने से दुर्घटनाएं हो रही हंै। कई बार विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआई विभाग से सर्विस रोड की मांग की थी। लेकिन विभाग के अधिकारियों की तरफ से विधायक को संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा था। विधायक ने धरना एवं चक्काजाम करने की सूचना एक दिन पूर्व जिला प्रशासन को लिखित में दी थी। आज सैंकड़ो ग्रामीण और अपने समर्थकों के साथ विधायक सनखेड़ा स्थित फोरलेन पर धरने वाले स्थान पर पहुंचे, और माइक से धरना स्थल पर उपस्थित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाई।

इस संबंध में धरना स्थल पर उपस्थित विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने कहा कि जब से फोरलेन का निर्माण शुरू हुआ था, उस समय से एनएचएआई के अधिकारी लगातार हमसे कहते आ रहे हैं कि सनखेड़ा फोरलेन के दोनों तरफ एप्रोच सड़क बनाई जायेगी। कुछ दिन पूर्व एनएचएआई अधिकारियों की तरफ से हमें एक पत्र प्राप्त हुआ उसमें लिखा था, कि एप्रोच सड़क नहीं बनाई जायेगी जिसके बाद हमें चिंता हुई और अपने आज धरना और चक्काजाम करने का कदम उठाया। इसके पूर्व भी हम जिला योजना समिति की बैठक में अधिकारियों से सनखेड़ा फोरलेन पर एप्रोच सड़क बनाने की मांग करते हैं लेकिन किसी भी अधिकारियों ने एप्रोच सड़क के निर्माण में गभीरता नहीं दिखाई।

अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज हम सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ गया। लेकिन पहलगाव में एक दुखद घटना हो गई है, उसको ध्यान में रखते हुये हमने अपनी बात प्रशासन के सामने रखी है। अगर तीस दिनों में एप्रोज सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलती है तो हम हमारे वरिष्ठ नेताओं से बात कर आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे। अधिकारियों के आश्वास के बाद चक्काजाम निरस्त किया है।

इनका कहना है…

हमें जिला योजना समिति की बैठक में निरंतर आश्वासन मिलते रहे हैं कि सड़क बनायेंगे। लेकिन हाल ही में एक पत्र मिला है कि सड़क नहीं बना सकते तो हम और स्थानीय अधिकारी चिंतित हुए और हम सड़क पर आंदोलन करने आये। हमें कलेक्टर के प्रयासों से आश्वासन मिला है कि तीस दिन में काम कराएंगे। इसके बाद हमने आंदोलन निरस्त कर दिया है।

ठाकुर विजयपाल सिंह, विधायक सोहागपुर

सर्विस रोड का निर्माण नहीं हो सका था, वरिष्ठ कार्यालय को कई बार अवगत कराया था। अभी भी हमने प्रस्ताव बनाकर वरिष्ठ कार्यालय को भेजा है, अप्रूवल मिलने के बाद काम प्रारंभ किया जाएगा। हम अभी समय सीमा नहीं बता सकते।

अंजलि शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.