इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के तत्वावधान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज पौधरोपण किया। नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह के नेतृत्व में नगर मंत्री विधि पचौरी, श्रीमती सुष्मिता दुबे अनिता ठाकुर, रीना गौर, आशा राव, गायत्री चौधरी, मीना सोनी, अनीता मालवीय, संगीता मालवीय, अरुणा मालवीय, मयूर मालवीय आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।