---Advertisement---

पूर्व सीएम कमलनाथ पर एफ आई आर करने भाजपा ने दिया ज्ञापन

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  कमलनाथ के विरुद्ध कोरोना महामारी के दौरान भारत को अपमानित करने, दंगा फैलाने,लोगों को गुमराह करने और गलत जानकारी के द्वारा दहशत फैलाने के विरुद्ध पुलिस प्रकरण दर्ज करने टी आई को यहां रेस्ट हाउस में एक ज्ञापन दिया है।

भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ कोरोना महामारी के दौरान मीडिया में पत्रकार वार्ता एवं अपने बयानों के माध्यम से ना केवल भारत का अपमान कर रहे हैं बल्कि गलत आंकड़ों और सूचनाओं के द्वारा रोगियों, उनके परिजनों एवं जनता में दहशत फैलाने का कृत्य कर रहे हैं। कमलनाथ द्वारा वर्चुअल पत्रकार वार्ता और इसके बाद 22 मई को उज्जैन में समाचार पत्र एजेंसियों को दिए गए बयानों में लगातार यह बात उजागर हुई है कि उन्होंने बिना किसी प्रमाण के कोरोना के “इंडियन वैरीअंट” कहकर देश दुनिया में भारत का अपमान किया और विदेश में रह रहे भारतवंशियों की सुरक्षा और सम्मान को चुनौती खड़ी की। वहीं “सरकार लाखों लोगों की मौत का आंकड़ा छिपा रही है” कहकर लोगों में दहशत फैला रहे हैं। अपनी पार्टी की वर्चुअल मीटिंग में वे अपने ही नेताओं से ”आग लगाने”का मौका बताकर उकसाकर जनता को भड़काने का कृत्य कर रहे हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कमलनाथ आदतन इस प्रकार के अपराध करने के आरोपित रहे हैं। महामारी के दौरान समाज और सरकार ने मिलकर मुकाबला किया है। प्रशासन,पुलिस और जागरूक नागरिकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा किये गए इस प्रकार के गैरकानूनी, अनैतिक और समाज में अराजकता फैलाने का कृत्य अक्षम्य है। इस थाना अंतर्गत निवासरत जनता पर उनके बयानों व कृत्यों का दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका है।
अतएव कमलनाथ के कृत्यों पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि कानून का राज और समाज की संवेदनशीलता, सुरक्षा व सम्मान कायम रहे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, नगर मंडल महामंत्री राहुल चौरे, नगर मंडल मंडल महामंत्री मोहित मैना, जित्तू भदोरिया आदि भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सधन्यवाद।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.