इटारसी। कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति की है। देश के युवाओं के विषय में कुछ नहीं सोचा। पूरे भारत के युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। कांग्रेस ने हिंदुओं को भी हमेशा दोयम दर्जे का समझा है। यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कही।
डॉ शर्मा ने भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 65 वर्षों तक कांग्रेस ने देश पर राज किया। लेकिन देश को बेहतर बनाने के प्रयास नहीं किये? बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत को जहां विश्व पटल पर बेहतर मुकाम दिया है, तो वहीं देश के युवाओं के लिए भी बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में काम किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन भाजपा की सत्ता के साथ मिलकर जिले से लेकर प्रदेश तक और पूरे भारत में बेहतर काम कर रहा है।
समारोह को जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल ने भी संबोधित किया। इस होली मिलन समारोह में स्वागत भाषण भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल ने दिया। संचालन हरीश केवट ने किया एवं आभार प्रदर्शन विनोद वर्मा ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे, मुकेश मैना, इटारसी नगर भाजपा अध्यक्ष राहुल चौरे, भाजपा नेता जय किशोर चौधरी, विकास नारोलिया, रोहित गौर, सरपंच बालेंद्र पटेल, मृदुलता घनश्याम पटेल के साथ ही बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया। मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल और उनकी टीम ने विधायक डॉ. सीताराम शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला एवं अतिथियों का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।