इटारसी। सर्व ब्राह्मण समाज (Sarva Brahmin Samaj) के एक सदस्य की सड़क दुर्घटना में मौत होने के बाद आज नर्मदापुरम जिला सर्व ब्राह्मण समाज (Narmadapuram District Sarva Brahmin Samaj) ने पुलिस थाने (Police Station) में पहुंचकर वाहन मालिक के खिलाफ उचित कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले स्व. मदनलाल मिश्रा की सड़क दुर्घटना से आहत होकर आज नर्मदापुरम जिला सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस थाने पहुंचकर पिकअप (Pickup) वाहन मालिक और चालक के खिलाफ उचित कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा ने मांग की है कि उक्त अपराधी के खिलाफ धारा 304 के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा, नगराध्यक्ष अशोक शर्मा, श्रीकांत तिवारी, कैलाश नागर, मनीष जोशी, राघवेंद्र पांडेय, दिनेश उपाध्याय, एडवोकेट संतोष शर्मा, आशीष दुबे, चुटई महाराज, प्रकाश दुबे, राहुल दुबे, सचिन तिवारी, आस्तिक ओझा, चिराग परसाई, मयंक परसाई एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।
सड़क दुर्घटना में मौत पर ब्राह्मण समाज ने दिया पुलिस को ज्ञापन


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







