---Advertisement---

धान की बम्पर आवक, चना और सोयाबीन के भाव स्थिर

By
On:
Follow Us

इटारसी। 15 नवंबर 2025 को कृषि उपज मंडी समिति इटारसी में मुख्य रूप से धान की आवक दर्ज की गई। आज मंडी में कुल 17,848 क्विंटल उपज बिकने के लिए आई, जिसमें से 16,410 क्विंटल केवल धान था। आज मंडी में कुल 309 कृषक अपनी उपज लेकर पहुंचे और 25 व्यापारियों ने खरीदी में हिस्सा लिया।

मुख्य फसलों का हाल

  • धान : धान के भाव 2500 रुपए से शुरू होकर अधिकतम 3260 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे। इसका औसत भाव 3110 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
  • गेहूं : गेहूं की आवक सामान्य रही और यह 2412 रुपए से 2440 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिका। इसका औसत भाव 2435 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
  • दलहन एवं तिलहन : चना के न्यूनतम भाव 4591 रुपए से लेकर अधिकतम 4751 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे, जबकि सोयाबीन के भाव भी 3551 रुपए से 4111 रुपए प्रति क्विंटल के बीच स्थिर बने रहे। मक्का का अधिकतम भाव 1851 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

मंडी अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में धान और मक्का की आवक और भी बढऩे की उम्मीद है, जिसके लिए मंडी में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.