---Advertisement---

रेलवे से रिटायर्ड हो रहे कर्मचारियों के लिए लगाया शिविर

By
On:
Follow Us

इटारसी। डीजल शेड में शिविर का आयोजन कर कर्मचारियों के भुगतान संबंधी प्रकरण पूरे किए गए। रेलवे से अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हो रहे 12 कर्मचारियों के अंतिम भुगतान की कार्रवाई रेलवे (Railways)के ऑनलाइन (Online)एचआरएमएस सिस्टम (HRMS System)से की गई।
कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए डीजल लोको शेड (Diesel Loco Shed)में विशेष शिविर लगाकर कर्मचारियों के अंतिम भुगतान की कार्रवाई पूरी कराई गई, जिससे इस माह की अंतिम तिथि में सबको पूर्ण भुगतान हो सके। शिविर में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भोपाल से एचआरएमएस ऑनलाइन सेवा के विशेषज्ञ सुशील जोशी (Sushil Joshi), विपुल पारे (Vipul Pare), ईशान खान (Ishaan Khan)ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के विवरण कंप्यूटर में फीड किए।
गौरतलब है कि इस माह से रेलवे में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की संपूर्ण कार्यवाही ऑनलाइन ही की जा रही है। अब मेनुअली पेपर वर्क नहीं होगा। शिविर में कर्मचारियों के अलावा लोको फोरमेन, चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर (Chief Welfare Inspector) अशोक दुबे( Ashok Dubey), केके लोइया (KK Loia) एवं आशीष परदेशी (Ashish Pardeshi) उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.