नर्मदापुरम। यहां पुलिस लाइन नर्मदापुरम के वेलफेयर हॉल में 04 मई से 15 मई 2025 तक Brighter Minds एवं Heartfulnessसंस्थान के सहयोग से 5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए समर कैंप 2025 का आयोजन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम मानसिक विकास, एकाग्रता, वृद्धि और आत्मशक्ति जागरण के लिए एक अभिनव प्रयास है, जिसमें बच्चों के लिए ब्रेन एक्सरसाइज, डांस, फन एक्टिविटीज, मेडिटेशन और रचनात्मक क्रियाकलापों को शामिल किया गया है।
इस कार्यक्रम में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को Heartfulness और Brighter Minds के विशेष अभ्यासों के माध्यम से मानसिक जागरूकता और एकाग्रता की शिक्षा दी जा रही है। यह शिविर बच्चों के संपूर्ण विकास के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा आयोजित किया गया एक सराहनीय कदम है।









