इटारसी। शनिवार 11 सितंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में लगने वाली नेषनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए आज मीडिएशन सेंटर से प्रचार वाहन को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निखिल सिंघई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन इटारसी के प्रमुख मार्गों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करेगा। प्रचार वाहन को रवाना करते समय इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता संजय गुप्ता, कंचन लाल मेहरा, अधिवक्ता प्रशांत चौरे, नितिन चौधरी एवं भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा इटारसी से उप प्रबंधन जय प्रकाश, फील्ड ऑफिसर राजकिशोर शर्मा, राकेश पराशर उपस्थिति रहे।
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण होशंगाबाद के मार्गदर्शन में 11 सितम्बर 2021 को व्यवहार न्यायालय परिसर इटारसी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। न्यायालय में लंबित सिविल, आपराधिक शमनीय प्रकरण, विधुत प्रकरण, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण, धारा 138 के प्रकरण, पारिवारिक प्रकरण के अलावा प्रिलिटीगेशन प्रकरण रखे जाना है।









