---Advertisement---

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत हर वार्ड में लगेंगे शिविर

By
Last updated:
Follow Us

-शिविर में विभिन्न पेंशन, समग्र आईडी, फ़ूड कूपन सहित अन्य चीजों के फॉर्म होंगे जमा
– नगरपालिका अध्यक्ष ने शिविर में आम जनता से कैसा व्यवहार करना है उसके दिए निर्देश

इटारसी। नगर पालिका सभागार में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान (Chief Minister Public Service Campaign) के तहत नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipality President Pankaj Choure) और सीएमओ हेमेश्वरी पटले (CMO Hemeshwari Patel) ने सामाजिक कल्याण विभाग से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान (Chief Minister Public Service Campaign) के तहत होने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। इस अभियान के तहत वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर विभिन्न पेंशन, संबल 2.0, फूड कूपन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित अन्य कार्य होंगे।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री चौरे (Municipality President Pankaj Choure) ने कर्मचारियों से कहा कि सभी प्रकार की योजनाओं का वर्गीकरण करते हुए प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रचार के लिए सोशल मीडिया के साथ ही पंपलेट प्रकाशित करके प्रचार प्रसार करें।

श्री चौरे ने कहा नगरपालिका के कर्मचारी जिस समय वार्ड में सर्वे के लिए जाएं, या शिविर लगाने के लिए जाएं, तो उन्हें पहले खुद उस योजना की जानकारी होनी चाहिए और उस योजना का लाभ लेने के लिए क्या-क्या दस्तावेज नागरिकों को लगेंगे, इसकी जानकारी भी होना चाहिए। आवेदन के साथ दस्तावेजों की जानकारी वाला पंपलेट छपवाकर नागरिकों को देनी है।

इसके अलावा बैठक में पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, समग्र आईडी सहित अन्य चीजों का फीडबैक लिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipality President Pankaj Choure) ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (Prime Minister’s Svanidhi Yojana) को लेकर कहा कि जिन लोगों ने 10 हजार का लोन लिया था और जमा कर दिया है उन्हें 20 हजार के लिए प्रोत्साहित करें और जिन लोगों ने लोन एक बार भी नहीं लिया है उन्हें भी लोन देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करें। हर एक व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जाए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.