इटारसी। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव ‘क्रिसमस’ की तैयारियां मसीह समाज में हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में समाज के विभिन्न समूहों द्वारा घर-घर जाकर ‘कैरोल सिंगिंग’ के माध्यम से प्रभु के आगमन का शुभ संदेश दिया जा रहा है।
क्रिसमस से पूर्व मसीह समाज के लोग टोलियों में घर-घर पहुँचते हैं और पारंपरिक गीतों के माध्यम से ‘क्रिस्ट जयंती’ की शुभकामनाएं देते हैं। इस दौरान न केवल गायन होता है, बल्कि परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना भी की जाती है।
कैरोल सिंगिंग का मुख्य उद्देश्य प्रभु यीशु के शांति, प्रेम और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।









