इटारसी। दीवान कालोनी पुरानी इटारसी में रहने वाले एक बैंक कर्मी की 12 नवंबर की दोपहर घर के सामने से बाइक चोरी (bike theft) हो गई थी। तमाम तलाश के बाद 20 नवंबर को बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी कमल पिता किशन यादव उम्र 28 वर्ष निवासी दीवान कालोनी ने रिपोर्ट लिखाई है कि वे आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) में कार्यरत है। 12 नवंबर की दोपहर दो बजे खाना खाने अपने घर पहुंचे और घर के सामने मेरी बाइक क्रमांक एमपी 20 एनजे 5043 खड़ी कर दी। जब करीब आधा घंटे बाद बाहर आया तो मेरी बाइक घर के सामने नहीं थी। आसपास तलाश किया और वह नहीं मिली। जिसे कोई अज्ञात चोरी कर ले गया। पुलिस ने इस मामले में धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और तलाश प्रारंभ कर दी है।
बाइक चोरी के मामले में एक सप्ताह बाद प्रकरण दर्ज

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







