इटारसी। पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम गोंची तरोंदा में एक बदमाश को पुलिस ने चाकू लेकर घूमते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे चाकू जब्त कर आम्र्स एक्ट (Amrs act) के अंतर्गत कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोंची तरोंदा से सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर नेस कुमार पिता सुरेश टेकाम 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लोहे की छुरी जब्त की है।
छुरी लेकर घूमते बदमाश को पकड़ा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







