सिवनी मालवा। मकर सक्रांति के अवसर पर राजा तिवारी ने अपने साथियों और अधिकारियों के साथ मिलकर नर्मदा परिक्रमा वासियों को कंबल, तिल के लड्डू, गर्म कपड़े वितरित किए। युवा राजा तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी युवा साथियों के साथ नर्मदा किनारे बुजुर्गों को कंबल सहित विभिन्न सामग्रियां बांटने जनपद सीईओ श्रुति चौधरी, थाना प्रभारी अनूप सिंह उईके के साथ के आंवली घाट पहुंचे। बुजुर्गों को कंबल, तिल के लड्डू, मिठाई, बिस्किट और गर्म कपड़े का वितरण किया।
जनपद सीईओ श्रुति चौधरी ने कहा कि मकर संक्रांति एक पवित्र त्योहार है, इस दिन सेवा भाव से गर्म कपड़े बांटने का सौभाग्य सभी को प्राप्त करना चाहिए। थाना प्रभारी अनूप सिंह उईके ने कहा कि इतनी कड़कड़ाती ठंड में राजा तिवारी और साथियों द्वारा किया समाजसेवा का कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर यश तिवारी, अक्षत सिंह राजपूत, हर्ष चौबे सहित विभिन्न युवा और अधिकारी मौजूद रहे।









