---Advertisement---

टंट्या मामा भील का बलिदान दिवस मनाया

By
On:
Follow Us

इटारसी। ग्राम कांदई कला में द्वितीय दिवस, पर क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा भील का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मंथन आर्ट एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी कांदई कला के छोटे-छोटे बच्चों की टीम भाग लिया।
यह टीम अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेती है एवं होशंगाबाद जिले में आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य को बचाने के लिए यह टीम अपना प्रदर्शन कर रही है। निर्देशक अजय मेहरा द्वारा इन बच्चों को निशुल्क कोचिंग की क्लास लगाई जाती है। इस अवसर पर डंडा नृत्य भी सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में जियालाल मर्सकोले, सोहनलाल उईके, अंतर सिंह मर्सकोले, सरवन उईके, रामफूल हारम, नर्मदा प्रसाद सल्लाम, बाबूलाल उईके, आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर सचिव जितेंद्र इवने, मीडिया प्रभारी विनोद बारिवा, आदिवासी छात्र संगठन प्रदेश सचिव आकाश कुशराम, रजत मर्सकोले, केसला ब्लाक नेता विजय कावरे, जय संगठन अखिलेश इरपाचे एवं सभी ग्राम वासियों का सहयोग रहा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.