इटारसी। आज दोपहर में स्वच्छता विभाग की टीम के साथ सभापति राकेश जाधव ने जयस्तंभ चौक, दुर्गा चौक, पटवा बाजार सहित बाजार क्षेत्र में व्यापारियों से कचरा डस्टबिन में रखने, कचरा गाड़ी में ही कचरा डालने, पॉलिथिन का उपयोग न करने के लिए निवेदन किया।
कुछ व्यापारियों ने कचरा गाड़ी के कम समय रुकने की शिकायत की जिसे सभापति जाधव ने जल्द हल करने के निर्देश अधिकारियो को दिए। इटारसी स्वच्छता अभियान 2023 को सफल बनाने स्वास्थ सभापति राकेश जाधव के साथ सभापति मनजीत कलोसिया, युवा व्यापारी अर्जुन भोला, सांसद प्रतिनिधि लक्की गुरयानी, कुलदीप रघुवंशी, गुड्डा अग्रवाल, रोहित वेसकर, कमलकांत बडग़ोती, जगदीश पटेल ने भी शहर को स्वच्छ बनाने व्यापारियों से अपील की।







