शनिवार, जुलाई 6, 2024

LATEST NEWS

Train Info

सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मांग पर चाणक्य चौक होगा नेहरू गंज चौराहे का नाम

इटारसी। सनाढ्य ब्राह्मण सभा इटारसी (Sanadhya Brahmin Sabha Itarsi) के विगत समय में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) एवं नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipal President Pankaj Choure) को सौंपे ज्ञापन के आधार पर पर नेहरू गंज चौराहे (Nehru Ganj Square) का नाम चाणक्य चौक (Chanakya Chowk) करने के निर्णय से सनाढ्य ब्राह्मण सभा के सदस्यों हर्ष की लहर व्याप्त है।

सभा के सचिव घनश्याम शर्मा (Ghanshyam Sharma) ने बताया कि सकल ब्राह्मण समाज के गौरवशाली व्यक्तित्व चाणक्य के नाम पर नेहरू चौक का नाम चाणक्य चौक रखना शहर के विप्र समाज की भावनाओं का सम्मान करना है। यह पावन कार्य में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की विशेष भूमिका के निर्वाहन के चलते संभव हुआ है। सभा के सदस्यों ने विधायक का, उनका सुझाव मानने पर आभार व्यक्त किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चौरे ने शीघ्र अतिशीघ्र चाणक्य चौक का निर्माण कार्य आरंभ करने का सभा को आश्वासन दिया।

सभा ने चौक के नामकरण के लिए विधायक डॉ सीता सरन शर्मा एवं इस कार्य में विशेष सहयोग करने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे व जिला सर्वब्राह्मण समाज अध्यक्ष जितेंद्र ओझा को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभा के जयंत शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, राजकुमार दुबे, मुकेश पाराशर, अनिरुद्ध चंसौरिया, जुगल किशोर शर्मा, राजेश तिवारी, सुनील उपाध्याय संतोष शर्मा, विनोद शर्मा, महेंद्र पचौरी, विमल लवानिया की विशेष उपस्थिति रही।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!