इटारसी। नर्मदांचल चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति ने मंगलवार, 21 अक्टूबर को फोरलेन स्थित क्रिस्टल रिसोर्ट गार्डन में विराट दीपावली मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में समाज की 160 मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ लक्ष्मी, भगवान बलराम और सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन के अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने कहा कि समाज अब खेती के साथ-साथ हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है और देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
प्रतिभा सम्मान तीन चरणों में
प्रथम चरण में कक्षा 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली प्रतिभाएं सम्मानित हुईं। द्वितीय चरण में डॉक्टर, इंजीनियर और शासकीय सेवाओं के वरिष्ठ पदों पर कार्यरत उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। तृतीय चरण में कक्षा 10 वीं की प्रतिभाएं और उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों का सम्मान किया। छात्रों को बेहतर भविष्य की राह दिखाने के लिए समाज के मोटिवेशनल स्पीकर ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवती चौरे, जयप्रकाश पटेल और अरुण बड़कुर ने किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शकुन चौरे, पूर्व जिला पंचायत सभापति चंद्र गोपाल मलैया, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती नीलेंद्र पटेल, कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष चंचल पटेल, पटेल समाज सेवा समिति अध्यक्ष अरुण महालहा, समाज के वरिष्ठ नेता मोहन झलिया, राम कृष्ण चौरे, संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष चौरे, युवा अध्यक्ष सोनू रंजीत पटेल, इटारसी नगर अध्यक्ष एमएल पटेल, नर्मदापुरम अध्यक्ष महेंद्र चौधरी सहित संगठन सचिव केडी चौरे, कोषाध्यक्ष हरि किशोर पटेल, श्रवण पटेल, सहित 3000 से अधिक सदस्य मौजूद रहे।
युवा सरपंच नवल पटेल, बालेंद्र पटेल, सुनील चौधरी के साथ अन्नू मलैया, पंकज मलैया, राहुल चौधरी, राजा चौरे, गोलू पटेल, विक्की मलैया सहित सभी युवाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुकरणीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और सामूहिक रूप से 101 दिए जलाकर समाज की एकजुटता का संकल्प लिया।








