इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज संगठन की अधिकृत प्रतिनिधि संस्था, नर्मदांचल चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक 5 जनवरी, गुरुवार को ग्राम घुघवासा में आयोजित की जा रही है।
अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन
संगठन के अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज द्वारा पिछले 15 वर्षों से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन आयोजित करने की गौरवशाली परंपरा रही है। इसी क्रम में इस वर्ष भी 20 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न होगा।
घुघवासा में आयोजित होने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विवाह सम्मेलन की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करना और कार्य विभाजन करना है। बैठक दोपहर 1 बजे से शुरू होगी, जिसमें जिले भर के सामाजिक बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।
समाज सुधार पर होगा मंथन
समिति के कोषाध्यक्ष हरि किशोर पटेल ने बताया कि इस बैठक में न केवल सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा होगी, बल्कि समाज सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे। संगठन ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ताकि समाज को संगठित और प्रगतिशील बनाया जा सके।










