इटारसी। इटारसी केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एसोसिएशन के सदस्य निर्मल अग्रवाल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रखा था, जहां लगभग 150 कंबल वितरित किए गए।
इस पुनीत कार्य को इटारसी मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से पूरा किया गया। कंबल वितरण के बाद, एसोसिएशन के अध्यक्ष कामेश अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी केमिस्ट साथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सचिव अभिषेक साहू, सहसचिव राकेश दुबे, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष राहुल रावते, सदस्य एवं संरक्षक अरविंद गुप्ता, रंजीत अग्रवाल, रवि अग्रवाल, वीरेंद्र सैनी, गौरी शंकर, शिवम राजपूत, संतोष पवार, मनोज चौरे और अनुराग सोलंकी शामिल थे।









