-राकेश जाधव मित्र मंडल ने किया समाजसेवियों का सम्मान
इटारसी। रविवार की रात जयस्तंभ चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर नगर के युवाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों से सजी संगीत संध्या का आयोजन किया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय व्यक्ति व संस्थाओं को भी उनके किये उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया गया।
समारोह का आयोजन नगरपालिका परिषद के पार्षद सभापति एवं समाजसेवी राकेश जाधव एवं उनके मित्रमंडल ने किया। राकेश जाधव ने कहा कि भारत के महान शौर्यवान प्रतापी शासक, हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक करोड़ों जनमानस के प्रेरणापुंज छत्रपति शिवाजी महाराज समग्र समाज के आराध्य हैं। हम सभी मित्र, साथी हर वर्ष छोटे स्वरूप में उनकी जयंती और राज्याभिषेक दिवस मनाते आ रहे हैं।
इस वर्ष महाराज की जयंती भव्य स्वरूप में मनाते हुए सुप्रसिद्ध गायक अखिलेश तिवारी एवं उनके साथ राजू राव, नवनीत कौर, संजय शर्मा, प्राची व पूरी टीम संगीतमय वाद्यों से सुसज्जित ऑकेस्ट्रा के साथ शानदार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे बड़ी संख्या मे उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध होकर सुनते रहे।

इस अवसर पर नगर में सक्रिय समाजसेवा के कार्य कर रहे व्यक्ति व संस्थाओं का सम्मान किया जिसमें श्री देवल मन्दिर काली समिति अंतर्गत श्रीराम विवाह उत्सव समिति, मप्र रक्तदान ग्रुप आशिष अरोरा, टीम कर भला तो हो भला, टिफिन सेवा समिति, संकटमोचन रक्तदान ग्रुप, श्री गुरुनानक फ्री डिस्पेंसरी, डॉ पीडी अग्रवाल, हरिओम संस्था, जैविक कृषक राकेश गौर, भूतपूर्व सैनिक संगठन, सर्पमित्र अभिजीत यादव, गौसेवक लखन कश्यप को कृतज्ञतास्वरूप सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नर्मदापुरम के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, मप्र तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा तथा नगरपालिका परिषद इटारसी के अध्यक्ष पंकज चौरे सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति व युवा श्रोता उपस्थिति रहे। राकेश जाधव मित्रमंडल व आयोजन समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया है।








