इटारसी। नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर नर्मदापुरम में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आधिकारिक आमंत्रण सौंपा गया।
मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल चौरे और अनुराग तिवारी ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रमों में उपस्थित होने का आश्वासन दिया है।








