21 को आएंगे मुख्यमंत्री, कलेक्टर ने की दौरे की तैयारियों की समीक्षा

21 को आएंगे मुख्यमंत्री, कलेक्टर ने की दौरे की तैयारियों की समीक्षा

नर्मदापुरम। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) 21 जनवरी को नर्मदापुरम (Narmadapuram) आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मुख्यमंत्री डॉ यादव के मुख्य आतिथ्य जन आभार यात्रा और लोकार्पण एवं शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव जिले में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों के संबंध में संभागीय समीक्षा भी करेंगे। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना (Collector Ms. Sonia Meena) ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारी की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की सभी विभाग सौंपे दायित्वों का गंभीरता से क्रियान्वयन करें।

प्रस्तावित कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि इस दौरान कोई भी अधिकारी अवकाश पर न रहे यह सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एसएस रावत (SS Rawat), अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह (Devendra Kumar Singh) सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!