इटारसी। रेनबो स्कूल में बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सोलो डांस कंपटीशन और पेरेंट्स-किड्स डांस कंपटीशन का शानदार आयोजन किया गया। बाल दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम स्कूल प्रांगण में मां सरस्वती और पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुरू हुआ।
डांस प्रतियोगिता के विजेता प्रतियोगिता में नर्सरी से 5वीं कक्षा तक के बच्चों ने सोलो डांस की प्रस्तुति दी, वहीं अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ प्रस्तुति देकर ट्रॉफियां जीतीं। प्रतियोगिता का निर्णय स्कूल शिक्षिकाओं श्रीमती कुसुम लता उदयवाल और सुश्री सोनम मालवीय द्वारा किया गया। विजेता इस प्रकार रहे नर्सरी ग्रुप में वामिक लालवानी, पूर्वी यादव, आरना जायसवाल, जिनिशा जैन, केजी ग्रुप में आयत अली, अमय राय, अरमान, अयांश जैन, प्रायमरी ग्रुप में प्रथम कर्तव्य साहू व खुशी भाट, द्वितीय प्रियांशी पाल, तृतीय शिवाय मड़ैया, कनिषा ठाकुर, गुनिश्का मोरैया, कनिषा चौहान रहे।
स्कूल संचालक नीलेश जैन और प्राचार्या श्रीमती गुंजन जैन ने सभी विजेता स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स को पुरस्कार प्रदान किए। शिक्षकों ने लगाए फूड स्टॉल्स डांस प्रतियोगिता के साथ ही, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने स्टूडेंट्स के लिए एक विशेष पहल की। उन्होंने स्कूल प्रांगण में ग्रिल सैंडविच, समोसा चाट, भेल, फुल्की, जलेबी, आइसक्रीम, चाय, कॉफी आदि जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स लगाए। बच्चों ने अपने पेरेंट्स के साथ टीचर्स के हाथ से बने इन व्यंजनों का खूब लुत्फ उठाया। संचालन जयश्री राजपूत ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।








