बुधवार, जुलाई 3, 2024

LATEST NEWS

Train Info

बचपन स्कूल के नन्हें मुन्नों ने समझा डॉक्टर दोस्त होते हैं

इटारसी। डॉक्टर अंकल से हमें बहुत डर लगता है, वे हमें इंजेक्शन लगाते हैं, जैसे डर से क्लास नर्सरी से क्लास सेकंड तक के नन्हे मुन्ने बच्चों को आज डॉक्टर डे पर डॉक्टर मोनिका मेहरा फिजियोथेरेपिस्ट और डॉक्टर सिमरन छाबड़ा बीडीएस ने छोटी छोटी बातें बता कर समझाया कि डॉक्टर आपके दोस्त हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रतिदिन प्रयोग होने वाली छोटी-छोटी बातों के लिए बच्चों को अप्रिशिएट किया। आज डॉक्टर डे पर डायरेक्टर दीपक दुगाया और स्कूल हेड मंजू ठाकुर द्वारा उनका सम्मान किया गया।

Bachpan dr day 4

इसके अलावा क्लास थर्ड से सिक्स तक के बच्चों ने गुरुनानक मेडिकल सेंटर जाकर डॉक्टर तविश अरोरा, एमडी का भी सम्मान किया। इस मौके पर डॉक्टर अरोरा ने सभी बच्चों को स्वास्थ सम्बन्धी उपयोगी जानकारी दी और बच्चों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। बच्चों ने आज क्लिनिक विजिट कर डॉक्टर और पेशेंट की कार्यप्रणाली को समझा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!